
सांबा। जिले के किसानों को इन दिनों ग्रास हॉपर कीडे़ से जूझना पड़ रहा है। किसान सतपाल, रमेश लाल, सुरिन्द्र सिंह आदि के अनुसार धान के लिए पानी की व्यवस्था नहीं हो रही है। बिजली की आंख मिचौनी से मोटर पंप नहीं चल पा रहे हैं। वहीं एक ग्रास हॉपर टिड्डे ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।
उनके अनुसार ग्रास हॉपर टिड्डा धान को चट कर रहा है। इस बाबत उन्होंने कृर्षि विभाग के कर्मचारियों को भी अवगत कराया है। सनद रहे कि घगवाल की रंधवाल पंचायत में भी पहले टिड्डे ने धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया।
कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर किसानों को दवा के छिड़काव के बारे में जागरूक किया था। अब सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर भी टिड्डे ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।
क्या कहते हैं अधिकारी
प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर ग्रास हॉपर टिड्डे को भगाने के लिए किसानों को दवाई के छिड़काव के बारे में कहें।
विभाग उन्हें दवाई के बारे में जागरूक करेगा। कैसे और कितनी दवाई का छिड़काव किया जाना है, यह सभी जानकारी दी जाएगी।
-सुरेंद्र मिश्रा, ईएओ, कृर्षि विभाग, सांबा जोन
जंगली जानवरों से सीमावर्ती के किसान परेशान
धान की पनीरी को बरबाद कर रहे हैं पशु
रामगढ़ । सीमावर्ती गांव नंदपुर, पिंडी, जेंडरा, दग छनी, रंजितपुरा के किसान जंगली जानवरों से काफी परेशान हैं।
किसानों की धान की पनीरी अभी पूरी तरह से खेेतों में चली भी नहीं है। खेतों में पानी खड़ा होता है।
जंगली जानवरों ने खेतों में लगीं पनीरी को खराब करना शुरू कर दिया है।
इससे सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों को चिंता सताने लगी है।
किसान नेता भगवान चौधरी, दर्शन सिंह, सुरेंद्र चौधरी, काला राम, करनैल चौधरी का कहना है कि हमारे क्षेत्र में जंगली जानवरों ने आतंक मचा रखा है।
बासमती धान की पनीरी अभी 20 दिन हुआ है। जंगली जानवर उसे चट कर रहे हैं। संवाद
Read Also : Signs of farm ‘revolution’ in India as coronavirus prompts change,https://greenstories.co.in/farm-revolution/
Tags: #art, #capture, #france, #garden, #getgreengetgrowing, #gngagritech, #grasscourt, #grasshoper, #grasshopper, #grassskirt, #green, #greenstories, #insect, #insects, #jardin, #landscape, #macro, #macrophotography, #nature, #naturephotography, #on, #rhino, #sauterelle, #shots, #wildlife, #world

