अरविंद ने लाखों की नौकरी छोड़ खेती में लगाया मन- आज कई सारे ऐसे लोग हैं जिन्होंने अच्छी पढ़ाई कर के भी खेती को चुन रहे हैं। एक अच्छी कंपनी में काम करने वाले का भी मन कभी-कीभ खेती की तरफ मुंड जाता है, लेकिन इन लोगों के सफलता (Agriculture Success Story) में खास बात ये होती है कि वो खेती के उन्नत गुणों को पहचानते हैं। आज जहां खेती करने वाले किसान अच्छा मुनाफा न होने पर अपना रास्ता बदल रहे हैं। देश के अच्छे-पढ़े लिखे लोग खेती की तहफ अपना कदम बढ़ा रहे हैं। खेती एक ऐसा जरिया है, जिससे देश के लोगों का पेट भी भरा जा सकता है, साथ ही अधिक से अधिक कमाई भी की जा सकती है, इस बात को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के छोटे से गांव सिरिमकेला में रहने वाले अरविंद (Arvind) सच साबित करते हैं।
Agriculture Success Story : अरविंद ने लाखों की नौकरी छोड़ खेती में लगाया मन

किसान अरविंद (Kisan Arvind) ने एमबीए की पढ़ाई की है, एक वक्त पर ये किसान एक मल्टीनेशनल बैंक (Multinational bank) की लाखों रुपए की नौकरी किया करता था, लेकिन कुछ समय बाद उसको पता नहीं क्या सुझी उसने अपनी लाखों की नौकरी छोड़कर खेती शुरू की और खेती में आज ये किसान खेती से ही सालाना करोड़ों रुपए कमा रहा है। मगर उनका मन नौकरी में नहीं लगा, इसलिए वह लाखों का पैकेज छोड़कर गांव वापस आ गए, इसके बाद उन्होंने पिता को पारंपरिक खेती करते देखा। यह देखकर उन्हें लगा कि क्यों न खेती में कोई नई तकनीकी का इस्तेमाल कर दिया जाए, जिससे अच्छी आमदनी हो सके, ऐसे में अरविंद ने खेती करना शुरू कर दिया।
Agriculture Success Story : खेती को लेकर बड़े-बुज़ुर्गों से लिया मशवरा
अरविंद आगे बताते हैं कि वो जब भी गांव आते थे तो अपने बड़े-बुज़ुर्गों से अक्सर मिला करते थे और खेती-बाड़ी के बारे में बात किया करते थे। जैसे-जैसे उनसे खेती की जानकारी मिलती रही और उनका मन खेती की तरफ बढ़ता गया। फिर एक दिन उन्होंने मन ही बना लिया कि अपने बड़े-बुज़ुर्गों से बात करके वो खेती की शुरूआत कर देंगे और ऐसा ही हुआ। इतना ही नहीं खेती में दिन प्रति दिन उन्नती होती रही और और बहुत ही कम समय में कामयाबी भी हाथ लगी।
किसान अरविंद हर साल कमा रहे हैं करोड़ों रूपये
इतना ही नहीं अरविंद सबको अपनी इस उन्नत खेती के गुण भी बताते और सिखाते हैं। वो अपने सभी किसान भाइयों को बताते हैं कि कैसे उन्होंने कम बजट में खेती कर सालाना लाखों और फिर करोड़ों कमाना शुरु कर दिया। अरविंद के लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि वो आज के समय में खेती से मुंह मोड़ रहे सभी किसानों के लिए एक मिलास बन कर उभरे हैं। उनका मानना है कि अगर बाकी किसान द्वारा अपनाई गई तकनीक का इस्तेमाल करते तो वो भी सफलता पा सकते हैं।
अरविंद किसान भाइयों को भी बताते हैं खेती के गुण
अरविंद बताते हैं कि हमारे देश के Farmer आज के समय में बीज (seed) बोते समय बहुत ज्यादा बीज बो रहे है, जिससे उनका खर्च बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। साथ ही किसान फसलों पर बहुत से केमिकल्स (Chemicals) का इस्तेमाल करते हैं, जिससे फसल की पैदावार बढ़ने के बजाए मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बहुत कम हो रही है, लेकिन वो बहुत कम बीज में और बिना कैमिक्ल के खेती करते हैं, जिससे कम लागत में उनको अच्छी फसल मिलती है और उससे अच्छा मुनाफा होता है।
Read Also : Vertical farming of wheat: up to 600 times greater yield,https://greenstoriescoin.kinsta.cloud/vertical-farming-of-wheat-up-to-600-times-greater-yield/
Agriculture Success Story : जैविक खाद करके कम खर्च में कमाते हैं ज्यादा मुनाफा
Farmer Success Story अरिवंद बताते हैं कि वो जैविक खाद की खेती से बेहद ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इसमें खर्चा बहुत कम और कमाई ज्यादा होती है। यानि बिलकुल जैविक (Organic) तरीके से खेती कर अरविंद कम खर्च में और कम जमीन से करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। और हर तरह के आनाज का आटा बनाकर बेच रहे हैं और सीधा ग्राहकों को पहुंचाने के कारण इसे ज्यादा कमाई हो रही है। साथ ही अलग-अलग तरह की सब्जियों की खेती में भी अरविंद डबल कमाई कर रहे हैं।
Tags: #agri, #agriculture, #agriculturelife, #agro, #caseih, #claas, #farm, #farmer, #farmers, #farming, #farmlife, #fendt, #getgreengetgrowing, #gngagritech, #greenstories, #johndeere, #landwirtschaft, #love, #nature, #newholland, #organic, #Tractor, #tractors

